क्या आपने गौर किया women 's Day पर बने गूगल के डूडल पर?
8 मार्च पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिला दिवस मनाने का विचार 1909 में आया था जब अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी 1909 को न्यूयॉर्क में महिला दिवस का आयोजन किया था। UN ने 1975 में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में स्वीकार कर लिया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे विश्व में अलग अलग तौर पर मनाया जाता है।हर विशेष मौके पर डूडल बना कर दुनिया को विश करने वाले गूगल ने इस पर एक विशेष डूडल बनाया है जिसकी कई खूबियां है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बनाये डूडल में गूगल ने महिलाओं के कई quotes का प्रयोग किया है। लेकिन इस डूडल में कुछ और भी खास है।


गूगल के इस डूडल में हिंदी में नारी और महिला शब्द दोनों का प्रयोग किया गया है। 
डूडल में हिंदी भाषा में भारतीय राजनयिक नल  बेनो  ज़ेफिने के एक quote "हम इतने अनमोल हैं कि निराशा कभी भी हमारे दिलों दिमाग में भी नहीं आना चाहिए" का भी प्रयोग किया है।


इसके अलावा फेमस बॉक्सर मैरी कॉम का भी एक quote "मत कहो कि तुम कमजोर हो क्योंकि तुम एक महिला हो" इस डूडल में है ।



Comments