कानपुर के लिए बड़ी खुशखबरी। मिलेगी बड़ी राहत।

कानपुर के लिए बड़ी खुशखबरी। मिलेगी बड़ी राहत।


कानपुर के लिए बड़ी खुशखबरी। मिलेगी बड़ी राहत।


उर्सला अस्पताल के बाहर  के कूड़ेघर को हटाने के लिए जो प्रयास किए गए पूर्ण सफल हुए। कानपुर के सबसे बड़े अस्पतालों में उर्सला के बाहर का कूड़ाघर मरीजों और तीमारदारों के साथ साथ डॉक्टरों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गया है। पुरे दिन बजबजाता कूड़ा और उड़ती दुर्गंद मरीजों , तीमारदारों के साथ साथ उधर से गुजरने वालों को भी बहुत परेशान करती है। लेकिन कानपुर के कई संगठनों के मिले प्रयासों के फलस्वरूप शासन ने अंततः उर्सला के सामने से कूड़ाघर हटाने का आदेश जारी कर दिया है।
                                                            
  
एन जी टी को अवगत कराया कानपुर की समस्याओं से: जनवरी माह के प्रथम सप्ताह में एनजीटी की टीम कानपुर आई थी जिसके पूर्व चीफ जस्टिस श्री डीoपीo सिंह एवं  जस्टिस राजेंद्र सिंह पूर्व जिला जज लखनऊ सदस्य थे। कानपुर के समाज सुधार संघटनों ने टीम से सर्किट हाउस में मुलाकात की और कानपुर की समस्याओं से उनको अवगत कराया। जस्टिस डीoपीo सिंह ने समस्याओं पर गौर करते हुए शहर की कूड़ा निस्तारण पालिसी, कूड़ा घरों की  स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। 
                                                    
उर्सला की समस्याओं से अवगत कराया: मुलाकात में कानपुर की समाज सेवी संगठन ने एनजीटी की टीम को उर्सला के बाहर के कूड़ाघर और उससे होने वाली समस्याओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया। एनजीटी की टीम को कूड़ाघर से मरीजों को होने वाली समस्याओं और खतरों से भी अवगत कराया गया। टीम ने भी इसे गंभीरता से लिया और संगठन के सदस्यों को अपना कार्ड और ईमेल देते हुए उर्सला के कूड़ाघर की विस्तृत जानकारी और फोटो भेजने को कहा। 
संघठन के अधिकारियों ने टीम की दी हुई ईमेल पर उर्सला के बाहर के कूड़ाघर की वीडियो और फोटोज बना कर एन जी टी की टीम की ईमेल पर 14 जनवरी को भेज दिया। एक सप्ताह बाद अधिकारयों को एन जी टी की तरफ से मेल पर बताया गया कि उनकी भेजी गयी जानकारी के आधार पर टीम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी गयी है।
                                                                         
शासन के आदेश पर शुरू हुआ काम: एन जी टी कि रिपोर्ट पर शासन ने भी प्रमुखता से ध्यान दिया और कूड़ाघर को हटाने के लिए फाइल  बनायीं गयी । इस फाइल को फिर से शासन के सामने प्रस्तुत किया गया, जिस पर शासन ने जल्द निर्णय लेते हुए कूड़ाघर को हटाने के आदेश जारी कर दिया। शासन के आदेश के बाद शनिवार से उस कूड़ाघर को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कानपुर वालों को इस बड़े कूड़ाघर से छुटकारा मिल जायेगा । 

Keep attached for more update from Kanpur. Like and follow us on facebook: https://www.facebook.com/kanpurize/
Kanpurize is Kanpur's biggest online platform for provinding online solution to businesses in Kanpur. Connect for webshops, online advertisement and businees solutions for your business in Kanpur.
Contact for logo designing, web development, website design and other brand building solutions.

Comments

  1. Interesting Article. Hoping that you will continue posting an article having a useful information. Online Marketplace Platform

    ReplyDelete

Post a Comment